छत्तीसगढ़

जेल से रिहा हुआ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का अमित बघेल..लगभग 7 महीने काटे जेल में

भिलाई. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का अध्यक्ष अमित बघेल जेल से रिहा कर दिया गया हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट के द्वारा उनके जमानत याचिका को मंजूरी देने के बाद केंद्रीय जेल दुर्ग से उन्हें गुरुवार रात करीब 9 बजे रिहा किया गया।

अमित बघेल के जेल से छूटने के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी कर हजारों की संख्या में आए समर्थकों ने जमकर नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की।

जैन साधु-संतों व मुनियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के कारण हुई थी जेल

जैन साधु-संतों व मुनियों के खिलाफ अभद्र व विवादित टिप्पणी करने के आरोप में अमित बघेल को 31 मई 2022 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वे हसदेव अरण्य मामले में प्रदर्शन करने सरगुजा गए थे। बालोद जिले की पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की थी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष ने पुलिस को भी गिरफ्तारी की चुनौती दी थी।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button