RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

25 SI को मिला TI का पद, पुलिस विभाग में नई हलचल

रायपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस ने 25 सब इंस्पेक्टर (एसआई) को निरीक्षक (टीआई) के पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति 2025 की योग्यता सूची के आधार पर की गई है। आदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

पदोन्नति पाने वालों में राजधानी रायपुर के 6 एसआई भी शामिल हैं। फिलहाल सभी अधिकारियों को उनके पुराने स्थान पर ही अस्थायी तौर पर काम करने के लिए कहा गया है। नई पदस्थापना सूची पुलिस मुख्यालय बाद में जारी करेगा।

पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा है कि जिन अधिकारियों पर कोई आपराधिक मामला, विभागीय जांच या गंभीर शिकायत लंबित है, उनकी पदोन्नति रोकी जा सकती है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button