अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: 27 जिला पंचायतों और 116 जनपदों में BJP का परचम, देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। प्रदेश की सभी 27 जिला पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि जनपद पंचायतों में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

116 जनपद पंचायतों में भाजपा की जीत

प्रदेश में कुल 146 जनपद पंचायतों में से अब तक 129 में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 116 जनपदों में अध्यक्ष और 119 में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल 10 अध्यक्ष और 8 उपाध्यक्ष पद मिले हैं, जबकि सीपीआई और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी कुछ सीटों पर सफलता प्राप्त की है। शेष 17 जनपदों के चुनाव 12 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे।

चार जिलों में निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा अध्यक्ष

शनिवार को बलौदाबाजार, कबीरधाम, बालोद और बिलासपुर जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए, जिनमें सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बलौदाबाजार में आकांक्षा जायसवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया, जबकि पवन साहू उपाध्यक्ष बने। इसी तरह, कबीरधाम में ईश्वरी साहू ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, और कैलाश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

बालोद जिले में भी भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की, जहां तारिणी चंद्राकर को अध्यक्ष और तेजराम साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, बिलासपुर में राजेश सूर्यवंशी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, जबकि ललिता संतोष कश्यप उपाध्यक्ष बनीं।

छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्षों की सूची

जिला अध्यक्ष
कोरिया रोहित पैकरा
सूरजपुर चंद्रमणी पैकरा
बलरामपुर हिरामुनी निकुंज
सरगुजा निरूपा सिंह
रायगढ़ शिखा गबेल
कोरबा पवन कुमार सिंह
बिलासपुर राजेश सूर्यवंशी
जीपीएम समीरा पैकरा
सक्ती द्रौपदी चंद्रा
जांजगीर-चांपा सत्य लता मिरी
महासमुंद मोगरा पटेल
बलौदाबाजार आकांक्षा जायसवाल
गरियाबंद गौरीशंकर कश्यप
धमतरी अरुण कुमार सार्वा
बालोद तारणी चंद्राकर
दुर्ग सरस्वती बंजारे
बेमेतरा कल्पना तिवारी
कबीरधाम ईश्वरी साहू
राजनांदगांव किरण वैष्णव
मोहला-मानपुर नम्रता सिंह
खैरागढ़-गंडई प्रियंका ताम्रकार
कांकेर किरण नरेटी
कोंडागांव रीता शोरी
नारायणपुर नारायण मरकाम
बस्तर वेदवती कश्यप
दंतेवाड़ा नंदलाल मुड़ामी
बीजापुर जानकी कोरसा

राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संकेत

भाजपा की इस शानदार जीत को आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। पंचायत चुनावों में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button