RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार कुमार सिंह मेरावी को सौंपा

भाटापारा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की पदस्थापना होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 29 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कुमार सिंह मेरावी, सहायक संचालक (योजना), कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था नियमित जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना होने तक प्रभावी रहेगी। आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं कार्यालयों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button