RO.NO. 01
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

कवर्धा में होगा छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रादेशिक अधिवेशन, सीएम साय, दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी राज्यों के पत्रकार होंगे शामिल

कवर्धा 06 जुलाई 2024छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन कवर्धा में 27 व 28 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है. इस वृहद आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे. उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित विजय दत्त श्रीधर करेंगे. मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा टेलीवीजन दिल्ली के पूर्व एक्जक्यूटिव डायरेक्ट राजेश बादल उपस्थित रहेंगे. भारत के विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार संघों के अध्यक्ष इस अधिवेशन में शामिल होकर अपने अनुभवों से पत्रकारों को संबोधित कर शिक्षित करेंगे.

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button