राजनीति

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ सकते हैं बस्तर

Share this

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छ्त्तीसगढ़ के बस्तर आएंगे। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके अलावा कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जेपी नड्डा के बस्तर प्रवास को लेकर भाजपा पार्टी स्तर पर तैयारियों में जुट गई है।छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस, भाजपा समेत राजनीतिक दल प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता CG के विभिन्न मुख्य विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो कोई भी राजनीतिक पार्टी बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को जीत जाए तो सत्ता का रास्ता आसान होता है। इसलिए सभी पार्टी बस्तर पर ज्यादा फोकस कर रही है।