RO.NO. 01
खेल

भारत सरकार का कड़ा रुख: पाकिस्तान से नहीं होंगे द्विपक्षीय खेल, सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में होगी भिड़ंत

नई दिल्ली।भारत सरकार का कड़ा रुख: पाकिस्तान से नहीं होंगे द्विपक्षीय खेल, सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में होगी भिड़ंत..भारत और पाकिस्तान के बीच खेल संबंधों पर केंद्र सरकार ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सरकार ने साफ किया है कि दोनों देशों के बीच अब किसी भी तरह की द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। इसके तहत न तो भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी और न ही पाकिस्तानी टीम को भारत आने की अनुमति दी जाएगी।

खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंध बहाल करने का सवाल ही नहीं उठता और भारत की नीति में इस संबंध में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट जैसे मल्टी-नेशन आयोजनों को इस नीति से बाहर रखा गया है। भारत इन टूर्नामेंटों में हिस्सा लेगा, लेकिन आयोजन किसी तीसरे यानी न्यूट्रल वेन्यू पर होना अनिवार्य होगा।..भारत सरकार का कड़ा रुख: पाकिस्तान से नहीं होंगे द्विपक्षीय खेल, सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में होगी भिड़ंत..

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय टीमें उन सभी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेंगी, जिनमें पाकिस्तान की टीमें शामिल होंगी। इसी तरह भारत में होने वाले मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों में पाकिस्तानी टीमों को भी खेलने की अनुमति दी जाएगी।..भारत सरकार का कड़ा रुख: पाकिस्तान से नहीं होंगे द्विपक्षीय खेल, सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में होगी भिड़ंत..

एशिया कप में रोमांचक भिड़ंत संभव
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह है कि आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा और फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में आयोजित होगा।..भारत सरकार का कड़ा रुख: पाकिस्तान से नहीं होंगे द्विपक्षीय खेल, सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में होगी भिड़ंत..

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के हिसाब से दोनों टीमें लीग स्टेज, सुपर-4 और फाइनल में तीन बार तक आमने-सामने आ सकती हैं।..भारत सरकार का कड़ा रुख: पाकिस्तान से नहीं होंगे द्विपक्षीय खेल, सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में होगी भिड़ंत.

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button