RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

महासमुंद से रघुनाथनगर तक CM साय का दौरा, कीर्तन समागम और करमा महोत्सव में होंगे शामिल

Ro no 03

रायपुर, 27 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार को महासमुंद और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल होंगे। इसके बाद बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत रघुनाथनगर में आयोजित करमा महोत्सव एवं मेगा हेल्थ कैम्प में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे। 10:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने के बाद 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:35 बजे ग्राम गढ़फुलझर हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 11:45 बजे कार सेवा नानक सागर साहिब पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:25 बजे रघुनाथनगर स्थित आदर्श बालक आश्रम मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर दोपहर 2:35 बजे करमा महोत्सव एवं मेगा हेल्थ कैम्प में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे रघुनाथनगर हेलीपेड के लिए रवाना होंगे और 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:05 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button