नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव विकासशील

भिलाई-3। मातर महोत्सव के दौरान पटाखे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में युवती का चेहरा झुलस गया, जबकि पटाखे की तेज आवाज के कारण उसके कान का पर्दा भी फट गया। घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी का है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि मातर महोत्सव के दौरान कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान एक पटाखे की चपेट में युवती आ गई, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भिलाई-3 थाने में मामले की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई और मामले में केवल खानापूर्ति की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की मांग की।
घटना को लेकर पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह पटाखे फोड़ना गंभीर लापरवाही है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई और पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो ग्रामीण चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।
फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपों की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।



