मुख्यमंत्री साय आज रहेंगे व्यस्त, यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव में होंगे शामिल; मंत्रालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा

रायपुर, 29 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन की शुरुआत Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 से होगी। इसके बाद वे मंत्रालय में परिवहन, पारस और जल संसाधन विभाग से संबंधित समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। शाम को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सुबह यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। वे 11:15 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां आयोजित Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे 11:45 बजे कृषक सभागार से रवाना होकर दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
मंत्रालय में परिवहन और अन्य विभागों की समीक्षा
मुख्यमंत्री 12:30 बजे से परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 से 3 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।
इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक पारस संबंधी समीक्षा बैठक होगी। वहीं, शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक निर्धारित है।
शाम को सेवा संकल्प यात्रा और युवा संवाद
शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर करीब 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का निर्धारित समय शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक है।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम
-
11:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास से रवाना
-
11:15 बजे – कृषक सभागार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
-
11:15–11:45 बजे – यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव
-
12:00 बजे – मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे
-
12:30 बजे – परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक
-
3:00–5:00 बजे – पारस संबंधी समीक्षा बैठक
-
5:00–5:30 बजे – जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक
-
6:00–7:30 बजे – सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम
-
7:45 बजे – मुख्यमंत्री निवास वापसी



