RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

10 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लक्ष्मीकांत कोका के रूप में हुई है, जो नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क द्वारा लीज रिन्यूवल कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई।

निर्धारित योजना के तहत ACB बिलासपुर की टीम ने नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में कार्रवाई करते हुए क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button