RO.NO. 01
देशव्यापार

Gold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, दो दिन में चांदी के भाव में भी गिरावट

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों में चांदी के भाव में 12,600 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी 1,200 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है।

गुरुवार को ही चांदी के दाम में 10,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई थी। इसी दौरान सोने की कीमत भी करीब 1,200 रुपए तक टूट गई।

मुंबई में क्या रहे सोने-चांदी के भाव?

गुरुवार को मुंबई में चांदी की शुरुआती कीमत करीब 2,38,556 रुपए प्रति किलोग्राम रही। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला स्टैंडर्ड सोना 1,53,411 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला शुद्ध सोना 1,54,028 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

चेन्नई में 22 कैरेट सोना करीब 14,255 रुपए प्रति ग्राम, 18 कैरेट सोना 12,025 रुपए प्रति ग्राम और चांदी करीब 255 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना-चांदी कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 1.32 प्रतिशत गिरकर 4,401.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 5.45 प्रतिशत टूटकर 64.908 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

कॉमेक्स के आंकड़ों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत करीब 1.38 प्रतिशत गिरकर 4,346.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.07 प्रतिशत गिरकर 63.858 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

2026 में अब तक सोना 19 हजार रुपए महंगा

हालांकि हालिया गिरावट के बावजूद साल 2026 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी, जो अब करीब 1.53 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। यानी साल की शुरुआत से सोने में करीब 19 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इसी तरह 31 दिसंबर 2025 को चांदी करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब करीब 2.34 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी महंगाई के आंकड़े, तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

 

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button