RO.NO. 01
अंतर्राष्ट्रीय

कोहरे के चलते हाईवे पर मौत का तांडव, एक के बाद एक टकराईं 70 से ज्यादा गाड़ियां

Ro no 03

बुल्गारिया। यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधानी सोफिया को पूर्वी शहर बर्गास से जोड़ने वाले A1 हाईवे पर 70 से अधिक वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घने कोहरे ने बढ़ाई हादसे की भयावहता

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा A1 हाईवे पर हुआ, जहां उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आगे चल रही गाड़ियां दिखाई नहीं दे रही थीं। इसी दौरान हाईवे की पूर्व दिशा में जाने वाली लेन पर कई वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए।

पहली दुर्घटना के कुछ समय बाद हाईवे की दूसरी लेन पर भी वाहनों की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी दिशा में हुए हादसे को देखने के दौरान कुछ चालकों का ध्यान सड़क से हट गया, जिसके कारण वे भी दुर्घटना का शिकार हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के साथ तेज रफ्तार ने भी हादसे की गंभीरता बढ़ा दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहनों और मलबे को हटाने तक हाईवे को बंद रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने बताया बड़ी त्रासदी, राहत के लिए विमान तैनात

हादसे पर प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने गहरा दुख जताते हुए इसे बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए विमान भी तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का दौरा करने की योजना भी जताई है।

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में घना कोहरा और कम दृश्यता हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। इस भीषण दुर्घटना ने एक बार फिर खराब मौसम में हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button