RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर-जशपुर में CM साय का दौरा आज, यज्ञ-कथा से लेकर विकास कार्यों तक कई कार्यक्रम

रायपुर, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे महासद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे। वे 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11:40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातू के हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से ग्राम कर्रा के लिए रवाना होंगे।

कर्रा में महासद्र यज्ञ और शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक ग्राम कर्रा, विकासखंड राजपुर में आयोजित महासद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कार से पतरातू हेलीपैड लौटेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड स्थित पण्डरीपानी के लिए रवाना होंगे।

पण्डरीपानी में विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब 3:30 बजे महतारी सदन, ग्राम पण्डरीपानी पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और महिलाओं एवं बहनों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button