RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से होंगे शुरू,स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर जारी किए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 16 जून से नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी दिन पूरे राज्य में प्रवेश उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और संयुक्त संचालकों (जेडी) को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा है कि नए सत्र की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए उत्साहपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में होनी चाहिए।

निर्देशों के अनुसार, स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जहां जरूरत हो वहां रंग-रोगन सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं भी सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

विभाग ने सभी अधिकारियों को प्रवेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां करने और अधिक से अधिक बच्चों के स्कूल में प्रवेश को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button