RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन नहर में समाई अजाक्स मशीन, ऑपरेटर की मौत

बलरामपुर। जिले में संचालित करोड़ों रुपये की सिंचाई परियोजना के तहत एक बड़ा हादसा सामने आया है। सेंदुर नदी परियोजना के अंतर्गत ग्राम कोटराहीटांड में निर्माणाधीन नहर कार्य के दौरान एक अजाक्स मशीन अचानक नहर में समा गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर रामदयाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

धीरज सिंहदेव ने तत्काल बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राहत एवं बचाव दल द्वारा मशीन और शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button