RO.NO. 01
देश

निवेशकों से मुलाकात को लेकर सीएम साय का हैदराबाद दौरा, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

नई दिल्ली/हैदराबाद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 और 12 जून को हैदराबाद प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे गुरुवार शाम नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से इंडिगो की उड़ान 6E-6601 से शाम 7:45 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 10:05 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे होटल पार्क हयात, बंजारा हिल्स पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

12 जून को मुख्यमंत्री होटल पार्क हयात में निवेशकों के साथ बैठक और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य में निवेश आकर्षित करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

दोपहर 3:50 बजे वे होटल से रवाना होकर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से इंडिगो की उड़ान 6E-7248 के माध्यम से शाम 6:00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 7:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे। उनके आगामी दौरे का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button