छत्तीसगढ़
राज्यपाल डेका ने जनगणना 2026 में सहयोग कर उपलब्ध कराईं जानकारियां

रायपुर | रायपुर में रमेन डेका ने जनगणना 2026 के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। यह प्रक्रिया लोकभवन में नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारी राज्यपाल के पास पहुंचे और जनगणना से जुड़े सामान्य 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी एकत्र की। इस दौरान अधिकारियों ने राज्यपाल से व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य आवश्यक विवरण प्राप्त किए, जो जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
राज्यपाल रमेन डेका ने जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं और प्रक्रिया को सफल बनाने में सहायता की।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर की जोन कमिश्नर-04 सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।



