छत्तीसगढ़
रामानुजगंज में 22 हाथियों का डेरा, सिंदूर नदी में पानी पीते दिखा दल

बलरामपुर : रामानुजगंज वन परीक्षेत्र में पिछले एक महीने से 22 हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। हाथियों का यह दल लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बताया जा रहा है कि दल में कई नन्हे शावक भी शामिल हैं, जिसकी वजह से हाथी अधिक समय तक क्षेत्र में रुके हुए हैं। इसी बीच सिंदूर नदी में हाथियों का दल पानी पीते हुए नजर आया, जिसका दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। विभाग द्वारा ग्रामीणों से जंगल और हाथियों के आसपास न जाने तथा सावधानी बरतने की अपील की गई है।
वन विभाग ने लोगों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।



