RO.NO. 01
Health

Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से परेशान हैं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

constipation relief tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान का सबसे ज्यादा असर लोगों की पाचन क्रिया पर पड़ रहा है। बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना, कम पानी पीना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई बार कब्ज की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि मल त्याग करने में भी परेशानी होने लगती है।

अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं।

ज्यादा पानी और फाइबर का सेवन करें

विशेषज्ञों के अनुसार कब्ज से बचने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होना बेहद जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने से मल नरम रहता है और पेट साफ होने में आसानी होती है।

इसके साथ ही फाइबर युक्त भोजन जैसे फल, हरी सब्जियां, ओट्स और साबुत अनाज का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक महिलाओं को प्रतिदिन करीब 25 ग्राम और पुरुषों को 30 ग्राम फाइबर लेना चाहिए।

त्रिफला भी है फायदेमंद

कब्ज की समस्या में त्रिफला का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर तैयार होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट साफ रखने में सहायता मिल सकती है।

अलसी के बीज से मिल सकती है राहत

अलसी के बीज भी कब्ज दूर करने में मददगार माने जाते हैं। इसके लिए रात में एक कप पानी में एक चम्मच अलसी के बीज उबालकर गुनगुना सेवन किया जा सकता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

अदरक वाली चाय भी करेगी मदद

अदरक की चाय पाचन को मजबूत करने में असरदार मानी जाती है। रात में सोने से पहले अदरक की चाय पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है। इसमें थोड़ी मात्रा में अरंडी का तेल मिलाने से इसका असर और बढ़ सकता है, क्योंकि कैस्टर ऑयल हल्के प्राकृतिक लैक्सेटिव की तरह काम करता है।

लाइफस्टाइल सुधारना भी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि कब्ज से बचने के लिए सिर्फ घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि रोजाना व्यायाम, समय पर भोजन और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। लंबे समय तक कब्ज रहने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button