रायपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान की आपात लैंडिंग

रायपुर, 30 अप्रैल 2026: कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के तहत उतारा गया। विमान दोपहर लगभग 12:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा एवं रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एम्बुलेंस द्वारा आगे के उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।आवश्यक औपचारिकताएं एवं स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग 1:00 बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया त्वरित एवं समन्वित तरीके से संपन्न कराई गई।



