RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

भाटापारा में फूड इंडस्ट्री पर रेड अलर्ट! गंदगी पर जग्गी पल्सेस को नोटिस, दाल-पोहा के सैंपल जब्त

भाटापारा/बलौदाबाजार, 30 अप्रैल। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत भाटापारा में संयुक्त टीम ने पोहा और दाल मिलों पर सख्त कार्रवाई की। बुधवार को खाद्य एवं औषधि विभाग सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र की कई मिलों का गहन निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान जग्गी पल्सेस, विजन फूड्स, मोनी पल्सेस, तिरूपति मिल और श्री साई बाबा उद्योग से उड़द दाल, अरहर दाल और पोहा के नमूने लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में जग्गी पल्सेस की उत्पादन इकाई में साफ-सफाई की गंभीर कमी और पुराने कबाड़ पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 55 के तहत नोटिस जारी किया गया।

इसके साथ ही सभी मिल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पैक्ड खाद्य पदार्थों पर उत्पाद तिथि, बैच नंबर और पोषण संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से अंकित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का साफ संदेश—खाद्य गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर सीधी कार्रवाई
आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button