RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में रेडियो संगवारी की टीम ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान टीम ने अपने रेडियो मंच की अवधारणा, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

रेडियो संगवारी के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि उनकी टीम प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कला को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए कई रचनात्मक कार्यक्रमों की योजना बना रही है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का प्रयास किया जाएगा।

राज्यपाल रमेन डेका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध और विविधतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल लोक संस्कृति को जीवित रखने में सहायक होते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

इस दौरान राज्यपाल ने रेडियो संगवारी टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

मुलाकात के अवसर पर रेडियो संगवारी टीम के डॉ. हेमंत सिरमौर, श्रीया सिरमौर, शिवनंदन सरोज, तिलका साहू सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button