RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

तबादलों की आहट: प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, IAS-IPS सूची कभी भी जारी संभव

प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जल्द ही जारी की जा सकती है। खासतौर पर वे अधिकारी जो लंबे समय से एक ही विभाग में पदस्थ हैं, उन्हें बदले जाने की तैयारी है।

जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान आयुक्त की पीएमओ में उपसचिव पद पर नियुक्ति के बाद यह पद खाली हो जाएगा, जिस पर नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

वहीं आईपीएस महकमे में भी हलचल तेज है। 2020 बैच के एक युवा आईपीएस अधिकारी अध्ययन अवकाश पर जा रहे हैं, जबकि एक जिले की महिला एसपी लंबी छुट्टी पर रहेंगी। ऐसे में इन पदों पर नई पोस्टिंग तय मानी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हो सकता है, जिससे कई जिलों में प्रशासनिक ढांचा प्रभावित होगा। अब सभी की नजरें संभावित तबादला सूची पर टिकी हुई हैं, जो कभी भी जारी हो सकती है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button