RO.NO. 01
भाटापारा

भाटापारा अधिवक्ता संघ चुनाव आज, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला

भाटापारा। भाटापारा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का चुनाव आज 13 मार्च 2026 को संपन्न होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और न्यायालय परिसर में पूरे दिन चुनावी माहौल बना हुआ है।

मुख्य चुनाव अधिकारी मोहनलाल केशरवानी के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं, जिनमें अनिल मिश्रा और जे.के. अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा।
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें कमलेश पाण्डेय, संजय केशरवानी और तरुण कुमार टंडन शामिल हैं।

वहीं सचिव पद के लिए नरेंद्र यदु और मति इमरान सिद्दीकी खान के बीच मुकाबला होगा।
इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार यदु और राकेश कुमार अग्रवाल आमने-सामने हैं।
अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य आज मतदान कर अपने नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा अधिवक्ताओं के बीच लगातार जनसंपर्क और समर्थन जुटाने का दौर भी जारी रहा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button