
भाटापारा:- ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला तथा विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनके संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है या हैंडपंप खराब हो जाता है, तो संबंधित नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जिला स्तर पर सहायक अभियंता आर. के. ध्रुव, सहायक ग्रेड-3 दीपक कुरुवंशी (मो. 9810395246) तथा हैंडपंप तकनीशियन सुरेन्द्र कुमार (मो. 8349062667) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं विकासखंड स्तर पर भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें
विकासखंड बलौदाबाजार – उप-अभियंता कलीराम पैकरा (मो. 9826136821)
विकासखंड पलारी – उप-अभियंता संदीप लारेंस (मो. 7987000945)
विकासखंड भाटापारा – सहायक अभियंता रीना सिंह (मो. 7223945588)
विकासखंड सिमगा – सहायक अभियंता के. एल. देवांगन (मो. 9826209612)
विकासखंड कसडोल – सहायक अभियंता मनोज दाखोडे (मो. 8109200800)
प्रशासन का कहना है कि ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।



