RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

लूतिया डैम टूटा, दो की मौत – चार लापता, गांव में हाहाकार

बलरामपुर। जिले के तातापानी चौकी क्षेत्र में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। 40–50 साल पुराना लूतिया डैम अचानक टूट गया, जिससे नीचे बसे गांव में कहर बरप गया। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ।

डैम टूटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। तीन गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में डैम के नीचे बने दो घर पूरी तरह बह गए। कई मवेशियों की मौत हो गई और कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी और तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF और प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश से डैम लबालब भर गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया है और लगातार राहत कार्य जारी है।

 

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button