RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

मंत्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार ने अपने वादे के अनुरूप होली से पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की है। इससे होली के त्योहार पर किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा डीबीटी के माध्यम से अब तक लगभग 800 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता हितग्राहियों को प्रदान की जा चुकी है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस अवसर पर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से समाज को और अधिक मजबूत और रंगीन बनाएं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button