RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

बलरामपुर | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। साप्ताहिक बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और पेट में भी गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

यह हादसा एनएच 343 पर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button