छत्तीसगढ़
जाति प्रमाण पत्र मामले में भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते को राहत, अगली सुनवाई 17 मार्च 2026 को

बलरामपुर : प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में सुनवाई की तारीख बढ़ा दी गई है। अब इस प्रकरण पर अगली सुनवाई 17 मार्च 2026 को होगी।
अपर न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। याचिकाकर्ता की ओर से विधायक के जाति प्रमाण पत्र की वैधता को चुनौती दी गई है, जबकि बचाव पक्ष ने इसे नियमों के अनुरूप बताया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। सुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
यह मामला प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है और राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर अगली निर्धारित तिथि पर होने वाली सुनवाई पर टिकी है।




