CM साय का बस्तर प्रवास आज: पंडुम कैफे उद्घाटन के साथ होंगे कई बड़े कार्यक्रम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे, जहां वे दिनभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
जगदलपुर में पंडुम कैफे का उद्घाटन
CM साय दोपहर 12:35 बजे पूना मारगेम परिसर, जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे नव-निर्मित Pandum Café का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम लगभग 20 मिनट तक चलेगा।
जगतु माहरा स्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह का आगाज़
इसके बाद मुख्यमंत्री 1 बजे जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे संस्थान के शताब्दी वर्ष समारोह का विधिवत उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 2 बजे तक चलेगा।
कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव और विकास कार्यों का लोकार्पण
स्कूल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे जगदलपुर से प्रस्थान कर 2:55 बजे कोण्डागांव के TBP मंडी प्रांगण हेलीपैड पहुंचेंगे।
वे 3 बजे से विकास नगर स्टेडियम में आयोजित बुढ़ादेव महोत्सव 2025 में शामिल होंगे, जहां अनेक विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चलेगा।



