RO.NO. 01
देश

केरल में बड़ा हादसा टला: राष्ट्रपति मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान धंसा हेलीपैड, बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति

Ro no 03

तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रमदम स्टेडियम में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड अचानक धंस गया। भारी वजन के कारण हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए।

जैसे ही हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा धंसने लगा, मौके पर मौजूद पुलिस, अग्निशमन और एयरफोर्स कर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए स्थिति संभाली। उन्होंने मिलकर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर खींचा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में राष्ट्रपति या किसी क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई।

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। यहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को उनका कार्यक्रम सबरीमाला हिल श्राइन (Sabarimala Hill Shrine) में दर्शन का था।

हेलीपैड हादसे के बावजूद राष्ट्रपति का कार्यक्रम जारी रहा। वह तिरुवनंतपुरम से निलक्कल के लिए रवाना हुईं और वहां से पंपा बेस स्टेशन पहुंचीं। पंपा गणपति मंदिर में उन्होंने पारंपरिक ‘इरुमुदी’ बांधने की रस्म पूरी की। इसके बाद वह विशेष वाहन से सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान कर गईं।

राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए सबरीमाला और पंपा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू के आज दोपहर तक तिरुवनंतपुरम लौटने की संभावना है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button