RO.NO. 01
देश

हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर मुर्मु, शिमला में भव्य स्वागत

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन हुआ, जहां से उनका पांच दिन का आधिकारिक कार्यक्रम शुरू हो गया है। छराबड़ा स्थित हेलीपैड पर उनके पहुंचते ही प्रदेश के शीर्ष नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का अभिनंदन करते हुए उन्हें हिमाचल की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्री अनिरुद्ध सिंह और सांसद सुरेश कश्यप समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा नगर निगम शिमला के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र को सजाया गया था।

अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी भी लेंगी। उनके कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button