मेष, सिंह और कन्या को आज मिलेगी सफलता, अधूरे काम होंगे पूरे

राशिफल– 16 सितम्बर 2025 | आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार देखें किसे मिलेगी तरक्की, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी और किसे रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान।
🔯 मेष
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और खुशी का माहौल रहेगा। लेकिन मनमौजी स्वभाव और गुस्से पर काबू रखें। घर के नवीनीकरण पर खर्च संभव है। परिवारिक एकजुटता बनी रहेगी।
🔯 वृषभ
शौक व मौज-मस्ती की खरीदारी का योग। वाणी पर संयम रखें। कोई मित्र खुशखबरी देगा। खोई वस्तु मिलने की संभावना। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा, प्रेमी जोड़े लॉन्ग ड्राइव की योजना बना सकते हैं।
🔯 मिथुन
निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, विरोधियों पर विजय पाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कर्ज लेने-देने के मामलों पर ध्यान दें।
🔯 कर्क
सेहत का खास ध्यान रखें, बाहर का भोजन टालें। बिजनेस में आधुनिक बदलाव लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा संभव। संतान की संगति पर नजर रखें।
🔯 सिंह
खर्चों का दबाव रहेगा, पर उन्नति का मार्ग भी खुलेगा। पुरानी गलती से सबक लें और आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे।
🔯 कन्या
दोस्तों से तालमेल अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों को दी गई सलाह उपयोगी होगी। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका।
🔯 तुला
परिवार के साथ सुखद समय, घर में मांगलिक आयोजन संभव। आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी विरोधी से सावधान रहें और छोटी समस्या को अनदेखा न करें।
🔯 वृश्चिक
खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई चुनौती। धन-धान्य में वृद्धि से खुशी। बिजनेस का कोई काम अटक सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी।
🔯 धनु
जिम्मेदारियों को निभाने का दिन। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्त निवेश से जुड़ा सुझाव दे सकते हैं। जीवनसाथी संग घूमने का योग। परिवार में बीमार सदस्य की सेहत सुधरेगी।
🔯 मकर
इनकम में सुधार, डूबा धन मिल सकता है। पार्टनरशिप का अवसर मिलेगा। नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
🔯 कुंभ
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में थोड़ी कठिनाई, पर काम पूरे होंगे। पिताजी से मतभेद हो सकता है। अविवाहितों के जीवन में नया साथी आ सकता है। दफ्तर की राजनीति से दूरी रखें।
🔯 मीन
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, स्वादिष्ट भोजन का आनंद। रोजगार तलाशने वालों को मेहनत जारी रखनी होगी। नए मित्र बनेंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें।


