RO.NO. 13129/116
बड़ी खबर

जेवरात चुराने वाली महिलाएं गिरफ्तार, पकड़ी गई CCTV कैमरे की मदद से

जेवरात चुराने वाली महिलाएं गिरफ्तार, पकड़ी गई CCTV कैमरे की मदद से

जांजगीर-चांपा : जिले में ज्वेलरी दुकान में 2 महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर आई थी। एक जोड़ी पायल और चार नग बिछिया चोरी कर भाग गए थे। ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना Balouda Police Station बलौदा थाना क्षेत्र की है। बलौदा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार, सोनार पारा बलौदा निवासी महादेव माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 जुलाई को 11.30 बजे 2 महिलाएं ज्वेलरी खरीदने आई थी। दोनों चांदी का पायल और बिछिया देखने लगी। पसंद नहीं आने की बात कहते हुए चली गई।

महादेव माली को जब महिलाओं पर शक हुआ तो दिखाए गए सामानों को दोबारा चेक किया। इस दौरान कुछ चांदी के जेवरात नजर नहीं आए। इसके बाद CCTV कैमरे को चेक किया। दोनों महिलाएं फुटेज में चोरी करते नजर आ रही हैं।

बलौदा थाने में धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजा गया, जहां तलाश की जा रही थी। CCTV कैमरे के आधार पर महिलाओं की पहचान कराने पर माया चौहान और पुनिता चौहान को पकड़ा गया। दोनों घुटकु थाना के कोनी की निवासी हैं।

पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी के एक नग पायल और चार नग बिछिया कीमती 18 हजार रुपए को बरामद किए गया है। दोनों महिला आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button