RO.NO. 01
देश

संसद सत्र से पहले PM मोदी का बड़ा कदम, कल कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले

Ro no 03

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में आयोजित होगी। संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले होने वाली इस बैठक को राजनीतिक और विधायी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि संसद के आगामी सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलाव पर चर्चा होने की संभावना है।

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठक दोबारा बुलाने का औपचारिक अनुरोध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को बुलाई गई है। संभावना है कि संसद की विशेष कार्यवाही 3 दिसंबर तक चलेगी।

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर नजर

संसद के विशेष सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक के एजेंडे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि बैठक में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक में संभावित बदलावों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही इस संशोधन विधेयक को सदन में पेश किए जाने की संभावना है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से बैठक के आधिकारिक एजेंडे की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अब सबकी नजरें शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक और संसद के विशेष सत्र में लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button