छत्तीसगढ़

शराब भट्टी को बंद कराने महिलाओं ने विधायक को घेरा

बिलासपुर 10 नवम्बर 2022: सरकारी कार्यक्रम में भूमिपूजन करने पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को स्थानीय महिलाओं ने घेर लिया। महिलाएं शराब दुकान को बंद करने की मांग कर रही थीं। वहीं विधायक ने महिलाओं के विरोध को खारिज करते हुए कहा कुछ महिलाएं ड्रामा कर रही थी।

शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं में सक्रियता नजर आने लगी है। ऐसा ही एक नजारा बिलासपुर में देखने को मिला, जहां सरकारी कार्यक्रम में भूमिपूजन करने पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाएं सरकंडा में शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर उद्वेलित थीं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाएं हल्ला करते हुए विरोध करने लगी। पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि विपक्ष की महिलाएं बेवज़ह माहौल बनाने की कोशिश कर रही थी। जबकि सरकंडा स्थित शराब भट्टी भाजपा शासन से चल रही है। कहीं कोई विरोध नहीं हुआ। कुछ तथाकथित महिलाएं ही ड्रामा कर रही थी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button