क्या जल्द आएगी New-Gen Toyota Fortuner? डिजाइन से फीचर्स तक सामने आई बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। वाहन निर्माता टोयोटा भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में अपने वाहनों की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ग्लोबल स्तर पर अपनी Toyota Fortuner की नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे कब तक पेश किया जा सकता है। क्या इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है या नहीं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई जेनरेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से नई जेनरेशन Toyota Fortuner को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले इसकी नई जेनरेशन को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा।
क्या होंगे बदलाव
निर्माता ने इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी में कॉस्मैटिक से लेकर मैकेनिकल बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें नए फीचर्स और नए इंजन के विकल्प भी शामिल हो सकते हैं।
कैसे होंगे फीचर्स
नई जेनरेशन टोयोटा की फॉर्च्यूनर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें नए डिजाइन के बंपर, ग्रिल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, टेल लाइट, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर ऑडियो सिस्टम के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी मिल सकते हैं।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ भी ऑफर किया जा सकता है। जिससे इसकी माइलेज में सुधार हो सकता है। इसके साथ निर्माता की ओर से मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
टोयोटा की ओर से फॉर्च्यूनर एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्च को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन उम्मीद है कि ग्लोबल बाजार में इस एसयूवी को इस वित्त वर्ष के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
क्या भारत आएगी?
टोयोटा के लिए भारत बड़ा और जरूरी बाजार है। निर्माता अपनी कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाती है। टोयोटा की बिक्री में Frotuner का बड़ा हिस्सा शामिल है। ऐसे में उम्मीद है पहले इसे ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ समय बाद ही नई जेनरेशन को भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।



