Health
शीशे जैसी चमक चाहिए? हाथ-पैर के कालेपन के लिए आजमाएं ये नुस्खे

Glowing Skin Tips: गर्मियों के मौसम में हाथ पैर काले होना और चेहरे पर टैनिंक होना एक आम समस्या है। जिसे दूर करने के लिए लोग तरह तरह के प्रोडक्ट्स यूज़ करते है। ऐसे में आज हम आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे करने से न सिर्फ आपका कलर साफ़ होगा बल्कि शीशे की तरह शरीर भी चमक उठेगा। आईए जानते हैं उन चीजों के बारे में ,,,
कालेपन से छुटकारा
गर्मियों में हाथ-पैर का कालापन एक आम समस्या है. इससे बचने के लिए आप धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाए. अगर आप लगातार धूप में है, तो हर 2 घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. इससे आपकी स्किन से कालापन निकलेगा और त्वचा पर निखार आएगा.
मॉइश्चराइजर या नारियल तेल जरूर लगाएं
धूप में निकलने से पहले चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाना चाहिए. यह त्वचा को सूखने से बचाता है और एक प्राकृतिक परत बनाता है. इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय चेहरे को कपड़े या दुपट्टे से ढकना भी जरूरी है.
बेसन और दही का उबटन
बेसन टैन हटाने में असरदार होता है। दही त्वचा को साफ करता है। 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हाथों पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। इससे रंगत निखार जाएगी।
खीरा और गुलाब जल
खीरा और गुलाब जल भी गर्मी में बहुत फायदेमंद माना जाता है. खीरे का रस चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है और जलन कम होती है. वहीं गुलाब जल त्वचा को तरोताजा रखता है. इसका निरंतर यूज़ करने से जल्द ही आपको फायदा मिलेगा।
टमाटर और दही का पेस्ट
टैनिंग वाली जगह पर टमाटर और दही से बना पेस्ट भी लगाया जा सकता है। इन दोनों में स्किन लाइटनिंग के गुण मौजूद होते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा (घृतकुमारी) का उपयोग भी आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एलोवेरा जेल लगाने से सनबर्न और दाग-धब्बे कम होते हैं. यह त्वचा को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और नमी बनाए रखता है.



