RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर कोर्ट परिसर में बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

बलरामपुर  : बलरामपुर के वाड्रफनगर तहसील परिसर में सुनवाई के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि न्यायालय कक्ष के अंदर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता से हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते तहसील परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने न्यायालय परिसर में परिशांति भंग करने के मामले में चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

फिलहाल वाड्रफनगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button