RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

भाटापारा। थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास ट्रेन दुर्घटना (रनओवर) में एक अज्ञात पुरुष की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। घटना आज दिनांक 9 जून 2026 की रात्रि लगभग 2:00 बजे की है।

मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा मर्ग क्रमांक 00/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना भाटापारा ग्रामीण में संपर्क कर सूचना दें।
भाटापारा ग्रामीण पुलिस मृतक की पहचान में जुटी, लोगों से सहयोग की अपील।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button