RO.NO. 01
देश

UGC NET June 2026 Registration: ऐसे भरें फॉर्म, इस तारीख तक करें आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति या पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) निर्धारित की गई है।

वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) के लिए उम्मीदवारों को 22 मई से 24 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा, जिसमें वे अपनी गलतियों को ठीक कर सकेंगे।

पात्रता मानदंड (Eligibility)

UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होना आवश्यक है।
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD/थर्ड जेंडर) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक सीमा 50% रखी गई है।
इसके अलावा, जो छात्र मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य वर्ग (General): ₹1150
  • OBC-NCL / EWS: ₹600
  • SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर: ₹325

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  2. “UGC NET June 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें
  3. नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी बनाएं
  4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  6. निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  7. फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी डाउनलोड और सेव कर लें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button