RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अवैध रूप से संचालित दो क्लिनिक को किया गया सील,

रामानुजगंज। नगर में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित दो क्लिनिक को नर्सिंग होम एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन न होने के कारण सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज शहर में चलाए जा रहे इन क्लिनिकों का संचालन लंबे समय से जारी था। टीम ने क्लिनिक की जांच की और पाया कि ये बिना किसी वैध लाइसेंस के लोगों का इलाज कर रहे थे, जिससे मरीजों की जान को गंभीर खतरा था।

जांच के बाद अवैध क्लिनिकों को सील कर बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अवैध संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button