छत्तीसगढ़
पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

बलरामपुर : बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चों की उम्र 6 वर्ष और 5 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे नदी में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
यह घटना सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



