RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

भाटापारा में टमाटर के दाम गिरे, 10 रुपये कैरेट भी नहीं मिला भाव — नाराज किसान ने मंडी के बाहर फेंके टमाटर

भाटापारा: भाटापारा क्षेत्र में इन दिनों किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि सब्जी मंडी में टमाटर का भाव गिरकर करीब 10 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गया है। लागत से भी कम दाम मिलने से परेशान एक किसान ने अपनी उपज को बेचने के बजाय मंडी के बाहर ही टमाटर फेंककर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि किसान सुबह अपनी फसल लेकर सब्जी मंडी पहुंचा था, लेकिन व्यापारियों द्वारा बहुत कम कीमत लगाई गई। इतने कम दाम में टमाटर बेचने से उसे नुकसान ही होना था। इससे नाराज होकर किसान ने अपनी पूरी उपज मंडी के बाहर सड़क किनारे फेंक दी।

किसानों का कहना है कि टमाटर की खेती में बीज, खाद, दवाई, मजदूरी और परिवहन में काफी खर्च आता है, लेकिन मंडी में उन्हें लागत का भी दाम नहीं मिल रहा। ऐसे में खेती करना किसानों के लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सब्जियों के लिए भी उचित समर्थन मूल्य या व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके। किसानों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में कई किसान सब्जी की खेती छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button