आज का राशिफल 16 दिसंबर दिनआज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किन राशियों पर सितारे मेहरबान होंगे। आइए जानते हैं

Share this

मेष राशि : अपने व्यवहार में लचीलापन लाएंमेष राशि वाले आज अगर मेहनत और लगन से काम करेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, दैनिक गतिविधियों से अलग कुछ समय आत्मनिरीक्षण में भी बिताएं। लव लाइफ में कोई पुरानी नकारात्मक बात अचानक सामने आने से रिश्ता खराब हो सकता है। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं, तभी समाज में अच्छी छवि बनेगी। व्यापारिक योजनाओं को लागू करने का सही समय है, व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी तरह से बनी रहेंगी। पति-पत्नी के बीच अहं आ जाने से विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि: कोर्ट के मामले में जीत होगीवृषभ राशि वालों की आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, उनकी यह मुलाकात लाभकारी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा किसी विवादित मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इसलिए अपनी सभी तैयारियों को मजबूत रखें। आपके स्वभाव की वजह से कुछ लोग आज आपका फायदा उठा सकते हैं। अपने कामकाज पर भावनाओं को हावी ना होने दें। दूसरों से उम्मीद रखने के बाद खुद पर ज्यादा भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े लोग अपना कार्य ठीक से पूरा कर पाएंगे।

मिथुन राशि: बच्चों की समस्याओं पर ध्यान देंमिथुन राशि वाले आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अपना विशेष सहयोग देंगे और बढ़-चढ़कर कार्यों को पूरा करेंगे और आपके संपर्कों की सीमा भी बढ़ेगी। बच्चों की समस्याओं पर ध्यान दें और उनका समाधान करने का प्रयास करें। कामकाज में किसी भी तरह के अड़चन से आज बचना जरूरी रहेगा अन्यथा तनाव में रहने से गलत फैसले हो सकते हैं। विद्यार्थी अपना ध्यान गलत गतिविधियों में लगाने से बचें, पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जमीन-जायदाद से जुड़े लोग आज कोई फायदे का सौदा फाइनल कर सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य संबंध मधुर हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए गैस बनाने वाली चीजों का सेवन न करें।

कर्क राशि: आपका तनाव कम होगाकर्क राशि राशि वाले आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी सुखद बातचीत से आपका तनाव कम होगा। पारिवारिक मामलों में भी आज कोई सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता पर पूरे विश्वास के साथ अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें, आपको सफलता मिल सकती है। बच्चों के साथ गुस्से की जगह मित्रता का व्यवहार करें और बातचीत के दौरान अपशब्दों का प्रयोग न करें। किसी काम में परेशानी आने पर परिवार के किसी बड़े सदस्य से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को आज कई गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

सिंह राशि: जिम्मेदारियां बढ़ेंगीसिंह राशि वालों की आज कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन उनको सही तरह से लागू करने में कुछ परेशानियां आएंगी। आपका भावुक और मददगार दृष्टिकोण सभी के लिए एक बड़ी संपत्ति के रूप में सामने आएगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी संभव है। अचानक किसी महत्वपूर्ण कार्य में अड़चन आ सकती है इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल कर लें। नकारात्मक परिस्थितियों को सूझबूझ के साथ निपटने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। दिन भर की भागदौड़ के बाद कुछ समय परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

कन्या राशि: आय के साधन भी बढ़ेंगेकन्या राशि वाले आज दैनिक जीवन से हटकर कुछ नया रचनात्मक सीखने में रुचि बढ़ेगी। खर्च के साथ आय के साधन भी बढ़ेंगे इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी। व्यापारियों के आज नए और लाभकारी संपर्क बनेंगे, जिससे लाभ भी होगा। अगर कोई नकारात्मक समाचार मिले तो उस वक्त अपना हौसला बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई नया आदेश मिलने से परेशानी हो सकती है। गले में इंफेक्शन या ठंड से बुखार आ सकता है।

तुला राशि: अपनी दिनचर्या ठीक रखेंतुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर अच्छा तालमेल बना पाएंगे। घर के रखरखाव या मरम्मत से जुड़ी कुछ योजनाएं बुजुर्गों के साथ बनाएंगे। घर में बहुत ज्यादा अनुशासन रखना परिवार के सदस्यों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। समय के अनुसार स्वयं के स्वभाव को बदलना आवश्यक है, तभी लोगों से संपर्क बना पाएंगे। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े सेक्टर में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे लेकिन कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या ठीक रखें।

वृश्चिक राशि: डिप्रेशन और तनाव से बचेंवृश्चिक राशि वाले आज दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखें। किसी मित्र से अचानक मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी और सकारात्मक बातचीत भी हो सकती है जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मामले में आज उचित फल मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार के विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और संपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। पारिवारिक वातावरण में उचित व्यवस्था बनाए रखें। डिप्रेशन और तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।

धनु राशि: ग्रहों की स्थिति आज अनुकूल रहेगीधनु राशि वाले आज समस्याओं का शांति से समाधान करें और अनैतिक गतिविधियों से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। ग्रहों की स्थिति आज अनुकूल रहेगी, जिससे पूरी लगन से अपने काम पर ध्यान दें। काफी दिनों बाद आर्थिक स्थिति में अब सुधार होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद भी आप पर भी बना रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर भाई-बहनों के साथ किसी प्रकार की अनबन की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातकों पर आज काम ज्यादा रहेगा। लेकिन आपको मेहनत के अनुसार ही उचित परिणाम भी मिलेगा।

मकर राशि: प्रियजन से मुलाकात हो सकती हैमकर राशि वाले आज कोई भी फैसला लेने में दिल की जगह दिमाग का इस्तेमाल करना सही रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है और विचारों के आदान-प्रदान करने से मन प्रसन्न भी रहेगा। कारोबार में लागत अधिक होने का आभास नहीं होगा, जिसकी वजह से गलतियां बढ़ सकती हैं। पड़ोसियों या किसी अजनबी के साथ बहसबाजी न पड़ें और अपने आप को चोट मत पहुंचाएं। व्यावसायिक स्थिति पहले की तरह बनी रहेगी। संतान के किसी मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि: अटका हुआ भुगतान मिलेगाकुंभ राशि वाले आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और सकारात्मक गतिविधि वाले लोगों के साथ खास बातचीत भी होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। काफी दिनों से कोई अटका हुआ भुगतान आपको मिल सकता है। पारिवारिक व्यवस्था के साथ-साथ आसपास की अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। छात्रों और युवाओं का अपनी पढ़ाई और करियर को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा, मेहनत से ही मुकाम हासिल कर पाएंगे। किसी निजी तनाव के कारण आप कारोबार पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी और परिवार वालों का हर परिस्थिति में सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: दुखद समाचार मिलने से निराशा होगीमीन राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा लेकिन इसको सफलतापूर्वक बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा। पिछले कुछ समय से करीबी रिश्तों में चल आ रहा विवाद किसी बड़े बुजुर्ग के दखल से सुलझ सकता है। अचानक से कोई दुखद समाचार मिलने से मन में निराशा का भाव रहेगा जल्द ही भावनाओं पर नियंत्रण करें। परिवार के किसी बड़े की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगा। व्यवसाय में वर्तमान स्थितियां प्रभावित होती रहेंगी। पति-पत्नी का एक-दूसरे का सहयोग बनाए रखने से घर के माहौल को खुशनुमा रहेगा।

इन उपायों से कम होगा कर्ज का बोझ मां लक्ष्मी की करें पूजामां लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी कहा जाता है। धनलाभ के लिए हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न रखना चाहता है। कर्ज से मुक्ति के लिए घर पर प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। साथ ही ‘ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जाप भी करें और घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।