अल्ट्राटेक कुकुरदी द्वारा शिक्षक दिवस एवं One UltraTech Day का आयोजन
शिक्षकों का किया गया सम्मान

अल्ट्राटेक सीमेट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्कस के सी एस आर एवं एच आर विभाग द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, कुकदी में शिक्षक दिवस एवं One UltraTech Day का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षको की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर गुलाल अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम कुकुरदी के सरपंच प्रतिनिधि गोपाल साह, अल्ट्राटेक सीमेंट एच आर से अन्वेषा पाणिग्रही मेघना, पुरुषोत्तम एवं तामेश्वर, तथा सीएसआर से विभाग प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा एवं दया वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियो को शिक्षक दिवस का महत्व, शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं निस्तर सीखने के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिए।
One UltraTech Day के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। अल्ट्राटेक टीम ने संगठन के मूल्यों, एकता, सहयोग एवं सामुदायिक विकास के सदेश साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समुदाय के बीच सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अल्ट्राटेक कुकुरदी प्रबंधन, एच आर टीम एवं सी एस आर विभाग का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति सम्मान, सामुदायिक सहभागिता तथा सकारात्मक सामाजिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।



