RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

रायपुर में आज सीएम साय का व्यस्त कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर, 7 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से होगी। इसके बाद वे लोक भवन, छत्तीसगढ़ मंडपम पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे तक आयोजित होगा। समारोह समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 2:20 बजे लोक भवन से रवाना होकर करीब 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद कुछ समय के लिए उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। वे 3:15 बजे ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह सम्मेलन दोपहर 3:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम

  • 1:20 बजे: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
  • 1:25 बजे: लोक भवन, छत्तीसगढ़ मंडपम आगमन
  • 1:30 से 2:15 बजे: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
  • 2:20 बजे: लोक भवन से प्रस्थान
  • 2:25 बजे: मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे
  • 3:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान
  • 3:15 से 4:15 बजे: रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
  • 4:15 बजे: ऑडिटोरियम से प्रस्थान
  • 4:30 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी, इसके बाद कार्यक्रम आरक्षित
Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button