RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

BJP कार्यालय में हिंसा पर कड़ी कार्रवाई: 7 कार्यकर्ता पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित

धमतरी (नगरी)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नगरी स्थित पार्टी कार्यालय में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने इस घटना में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए गए सात कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में निखिल साहू, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, रवेंद्र साहू, संत कोठारी और सुनील निर्मलकर, इन सभी पर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा ने कहा, “घटना की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संगठन की गरिमा बनाए रखने के लिए कठोर कदम आवश्यक हैं।”

 भाजपा कार्यालय में हिंसा पर कड़ी कार्रवाई: 7 कार्यकर्ता पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button