RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

हैवानियत : बेटी से रेप की कोशिश कर रहा था सौतेला बाप, सलाखों के पीछे आरोपी

भिलाई 14 नवम्बर 2022: दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में सौतले पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची जब चीखी तो बगल में रह रहे पिता ने दौड़कर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। उसकी 9 साल की बेटी थी। महिला ने अपने पहले पति को तलाक देने के साथ उसके आधे घर को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उसने युवक से शादी की और उसके साथ अपने पति के बगल से ही रहने लगी। उसकी 9 साल की बेटी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी।

शनिवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। बच्ची को घर में अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पिता के जबरदस्ती करने पर बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई। बेटी की चीख सुनकर बगल से रह रहा असली पिता दौड़ा। उसने वहशी सौतेले पिता की जमकर धुनाई की और बेटी को बचाया। इसके बाद जब महिला घर लौटी तो बेटी ने पूरी हकीकत बताई। यह सुनते ही मां बच्ची को लेकर भिलाई तीन थाने पहुंची। उसने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

कोरबा में माह भर पहले सामने आई थी घिनौनी वारदात

कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। चौकी प्रभारी के मुताबिक अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया।

मूक बधिर भतीजी से चाचा ने किया था रेप

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. असलम खान (40 साल) ने अपनी गूंगी बहरी(मूक बधिर) भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। उसने सोचा की वो किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। इसलिए दो साल पहले घर में अकेला पाकर उसने अपनी ही भतीजी की आबरू लूट ली। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। डर के मारे युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया तो चाचा की हिम्मत बढ़ गई। पिछले दो सालों से जब भी मौका पाता भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था।

13 साल की बच्ची से बुजुर्ग ने किया था रेप

कोरबा जिले 5 दिन पहले एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। बच्ची से रेप किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने किया था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

13 साल की लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। कहा जा रहा है कि सोमवार को लड़की घर के पास ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सरफराज खान उर्फ राजू (57) उसके पास पहुंचा और किसी बहाने से घुमाने ले गया। इसके बाद लड़की से रेप किया। घटना के बाद लड़की घर आ गई और उसने अपने परिजनों को डर के मारे इस बात की जानकारी ही नहीं दी।

तबीयत बिगड़ने पर पता चला मामला

बाद में लड़की के शरीर में दर्द शुरू हो गया, बुखार भी था। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। फिर ये मामला सामने आया है। फिर बच्ची ने अपने परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने परिजनों को यह भी बताया कि सरफराज खाने पहले भी उससे गंदी हरकत कर चुका था। लेकिन डर के मारे उसने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button